डीडवाना: लाडनूं पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर से भरे ट्रक के पीछे घुसी बाइक, एक की दर्दनाक मौत और दो गंभीर घायल
लाडनूं रोड पुलिया पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पत्थर से भरे ट्रक की चपेट में एक बाइक आ गई जिससे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी और 2 गंभीर घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। मृतक का पोस्टमार्टम किया गया एवं पुलिस ने जांच शुरू की।