झाझा: झाझा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने फरार चल रहे चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Jhajha, Jamui | Apr 16, 2026 झाझा थानाक्षेत्र के अलग अलग जगहों से पुलिस ने फरार चल रहे चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गुरुवार की दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि भेलविंदा गांव से अरविंद, शंभु और बैजलपुरा गांव से कीस्टो एवं एक महिला है। सभी लोगों पर न्यायालय के द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया। कागजी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया।