डीग: एलएचवी/ एएनएम संघ ने कहा, प्रसूता मृत्यु मामले में एएनएम को बिना जांच दोषी ठहराना अनुचित है
Deeg, Bharatpur | Jul 19, 2026 एलएचवी/एएनएम संघ ऑफ राजस्थान ने प्रसूता मृत्यु प्रकरण को लेकर प्रमुख शासन सचिव के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि किसी भी घटना की निष्पक्ष जांच पूरी होने से पहले फील्ड में कार्यरत एएनएम को जिम्मेदार ठहराना न्यायोचित नहीं है। संघ ने इसे एएनएम के सम्मान और मनोबल को प्रभावित करने वाला कदम बताया है।