मंदसौर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ज़िला प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने सुनी लोगों की समस्याएँ
मंदसौर महिला बाल विकास विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंदसौर जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण किया। जनसुनवाई के दौरान बगदू दास पिता जगन्नाथ निवासी गोपालपुरा द्वारा प्रभारी मंत्री को ट्राई साइकिल के लिए आवेदन दिया।