पन्ना: पन्ना की माटी ने उगला 'अनमोल हीरा': प्रतिभा सिंह 10वीं बोर्ड परीक्षा में बनीं स्टेट टॉपर
Panna, Panna | Apr 15, 2026 "पन्ना की धरती ने एक बार फिर हीरा उगला है! एमपी बोर्ड 10वीं के नतीजों में हिनौती गांव की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। एक रोजगार सहायक की बेटी की इस कामयाबी ने साबित कर दिया कि मेहनत के आगे संसाधन छोटे पड़ जाते हैं। जिले का कुल रिजल्ट 75.78% रहा, जो शिक्षा के बढ़ते स्तर की नई मिसाल है।"