शाजापुर: सेवा भारती द्वारा सामाजिक आयाम के अंतर्गत सेवा बस्ती लालपुरा मे भजन मंडली का श्री राम मंदिर में किया प्रारम्भ
सेवा भारती द्वारा सामाजिक आयाम के अंतर्गत सेवा बस्ती लालपुरा मे भजन मंडली का प्रारम्भ शनिवार को राम मंदिर लालपुरा मे किया गया।सामाजिक सद्भाव,भाईचारा और सामूहिकता का भाव बढ़ाने के लिए सेवा भारती द्वारा शनिवार से यह शुरुआत की गई है ।सर्वप्रथम भगवान राम जी हनुमान जी की पुजा के पश्चात सामूहिक श्री हनुमान चालीसा ओर भजन कर स्तुति की गयी। यह आयोजन प्रति शनिवार होगा।