बलौदा: बरभांठा गांव के पास युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे युवक की की पिटाई, आरोपी के खिलाफ बलौदा थाना में मामला दर्ज
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बरभांठा गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर युवक से गाली गलौज, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गाली गलौज मारपीटकर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी सोनू कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.