करायपरसुराय: चिकसौरा थाना क्षेत्र के निरीया तुलसीपुर गांव में समरसेबल मोटर की चोरी
चिकसौरा थाना क्षेत्र के निरीया तुलसीपुर गांव में खेत पटवन के लिए लगाए गए समरसेबल मोटर की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने खेत में लगे समरसेबल मोटर को चुरा लिया, जिससे किसानों में आक्रोश है। बताया जाता है कि चोरी हुआ समरसेबल मोटर निरीया तुलसीपुर गांव निवासी संजय कुमार एवं नरेंद्र महतो का है। मंगलवार की सुबह किसानों को घटना की जानकारी मिली।