गोपालगंज: कोनहवा सरकारी विद्यालय के पास जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, डायल 112 पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोनहवा सरकारी विद्यालय के पास जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मारपीट हो गई। वही इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है।