गोपालगंज: गोपालगंज समाहरणालय में डीएम ने धान अधिप्राप्ति कार्य को लेकर की बैठक, लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
गोपालगंज समाहरणालय सभा कक्ष में मंगलवार को दोपहर 3:10 बजे जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के द्वारा जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।। समीक्षा बैठक के दौरान सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से उनके निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की गई धान अधिप्राप्ति की स्थिति की क्रमवार जानकारी ली गई और प्रगति की गहन समीक्षा की