शांतिनाथ धाम सिरोंजा में श्री 1008 शांतिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति का आयोजन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में बीटीआईआरटी कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर 2 बजे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। मंत्री ने आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया।