देहरादून: आयुष संविदा चिकित्सक संघ ने दून में किया अभिनंदन समारोह का आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री ने की शिरकत
देहरादून में आयुष संविदा चिकित्सक संघ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा "समान कार्य समान वेतन" के ऐतिहासिक निर्णय से लाभान्वित सभी चिकित्सा कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।