अररिया: अररिया में 32 महिलाओं और किशोरियों को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का मिला प्रमाणपत्र
Araria, Araria | Jun 24, 2026 महिलाओं और किशोरियों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अररिया द्वारा आयोजित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शाम 5 बजे सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली 32 महिलाओं एवं किशोरियों को प्रमाणपत्र दिया गया।