घोड़ाडोंगरी: सांदीपनि विद्यालय ने रचा इतिहास: हाईस्कूल में 98% और हायर सेकेंडरी में 100% रहा परिणाम
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा बुधवार सुबह 11 बजे घोषित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में घोड़ाडोंगरी विकासखंड स्थित सांदीपनि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 97.78 प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 90 विद्यार्थियों में से 88 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।