सरदारशहर: मोचीवाड़ा में जुआ रैकेट पर सरदारशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹32,600 जुआ राशि नकद जब्त
अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस थाना सरदारशहर टीम ने जुआ रैकेट का भंडाफोड़ कर ताश के पत्तो पर जुआ खेलते 08 आरोपियों को गिर तार किया है। मौके से 32,600 रुपये की जुआ राशि भी बरामद की गई। एसपी चूरू निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में मोचीवाड़ा में मकान में दबिस देकर 08 जनो को गिरफ्तार किया है।