रौन: मानगढ़ से गुमानपुरा के बीच लगे 36पोल के तार को अज्ञात चोर ने चुराकर घटना को दिया अंजाम शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Ron, Bhind | Jun 17, 2026 भिण्ड के रोन थाना इलाके के मानगढ़ से गुमानपुरा के बीच लगे लगे 36 पोल के तार को अज्ञात चोरों ने चुराकर घटना को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज बुधवार के रोज दोपहर 12:00 बजे रोन थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है