#उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डीडीयू अस्पताल को भेंट की आधुनिक ओटी टेबल, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में निजी संस्थानों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत शिमला के रिपन अस्पताल को आधुनिक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) टेबल भेंट की है। इस उपकरण के उपयोग से अस्पताल की सर्जिकल सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में सुधार होगा।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि आधुनिक ओटी टेबल मिलने से चिकित्सकों को बेहतर कार्य सुविधा मिलेगी और मरीजों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधियों ने कहा कि बैंक केवल बैंकिंग सेवाएं ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने में अपना योगदान देना है।
Shimla Urban, Shimla | Aug 7, 2026