विदिशा नगर: शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री करेंगे नए अभिभाषक संघ भवन का भूमि पूजन, तैयारी देखने संघ अध्यक्ष पहुंचे न्यायालय परिसर
जिला अभिभाषकसंघ के नए कार्यालय और भवन का निर्माण न्यायालय परिसर में होने जा रहा है। निर्माण कार्य की शुरुआत भूमि पूजन का कार्य केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिले के पांचो विधायक की मौजूदगी में शनिवार सुबह किया जाएगा।शुक्रवार रात 8 बजे तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अभिभाषकसंघ के अध्यक्ष, सचिव ने व्यवस्थाओं को देखा।