सिराथू: सिराथू में चायनीज़ मांझे ने युवक के मफलर को काटते हुए माथे को काटा, बाल-बाल जान बची
कृष्ण गुप्ता ने बताया कि धाता ओर से सैनी की ओर वह जा रहे थे। सिराथू ब्रिज के पास चाइनीज मांझा उनके मफलर को काटते हुए माथे को जख्मी कर दिया है।सोमवार को उन्होंने बताया कि वह सड़क पर गिर कर जख्मी हो गए थे निजी अस्पताल में इलाज कराया है। बताया जाता है कि चाइनीज मांझा के कारण कई हादसे हो चुके हैं। कृष्ण गुप्ता के गर्दन पर मांझा फसता तो जान भी जा सकती थी।