नागौद: पिथौराबाद के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पहाड़ से आने वाले पानी से बढ़ी परेशानी
Nagod, Satna | Jun 12, 2026 उचेहरा तहसील एवं थाना नागौद क्षेत्र के पिथौराबाद गांव में नहर निर्माण के बाद पहाड़ों से आने वाला पानी ग्रामीणों के घरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी जनपद पंचायत में आवेदन दिया जा चूका हैं। अब अनुविभागीय कार्यालय पहुंच एसडीएम को सौपा गया ज्ञापन।