सैदपुर: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर की सब जूनियर टीम का चयन, 60 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
सहारनपुर में आगामी 10 जून से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर जिले की टीम का चयन किया गया। इसके लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला खेल कार्यालय एवं गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुए चयन ट्रायल में जिले की लगभग 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।