रानीगंज: मरुआन गांव में न्यायालय के आदेश के बावजूद चकमार्ग तोड़ा गया, विरोध करने पर पीड़ित को दौड़ाकर मारा, 5 के खिलाफ केस दर्ज
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के मरुआन गांव निवासी अरविंद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने एक चकमार्ग है। इस चकमार्ग पर न्यायालय का स्थगन आदेश लागू है। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने लगभग छह अन्य लोगों के साथ फावड़ा, कुदाल और गैंता जैसे औजारों का उपयोग कर चकमार्ग को काटकर अपने खेत में मिलाना शुरू कर दिया। जब पीड़ित अरविंद यादव ने इस कार्र