जैतहरी: जैतहरी पुलिस का प्रहार: 9.267 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना जैतहरी पुलिस ने दो दिनों में कार्रवाई कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कुल 9.267 किलोग्राम गांजा व दो मोटरसाइकिल जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹2.21 लाख बताई गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।