हज़ारीबाग: हजारीबाग में अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
बरही थाना अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित युवराज होटल के पास कल रात्रि लगभग 9:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक संख्या जेएच 02पी-5433 पर अवैध अंग्रेजी शराब लो़ड कर तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ट्रक को विधिवत जांच पड़ताल करने पर ट्रक के केबिन में बने बाक्स के अन्दर अवैध अंगेजी शराब पाया गया।