हज़ारीबाग: हिंदू राष्ट्रीय संघ ने पैगोडा चौक में 51 सूप का वितरण किया
हिंदू राष्ट्रीय संघ द्वारा 51 सूप का वितरण गुरुवार को हज़ारीबाग़ पैगोडा चौक में किया गया । इस अवसर पर हिंदू राष्ट्रीय संघ के अध्यक्ष शशि भूषण केशरी ने बताया कि हम लोगो द्वारा हर वर्ष छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप का वितरण किया जाता रहा है । वहीं बताया की दूसरे दिन सुबह सुबह अगरबत्ती और दूध का वितरण किया जायेगा ।