चांदपुर: बिजनौर में ताजपुर के युवक की शिमला में दो मंजिला मकान से गिरकर हुई मौत
बिजनौर में नूरपुर क्षेत्र के क़स्बा ताजपुर के मोहल्ला मिल्लत नगर निवासी मुख्तियार अंसारी का पुत्र नूर अली शिमला में कारपेंटर का काम करता था। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वो दो मंजिला मकान से नीचे गिर गया पत्थर में उसका सर लगने से उसके गंभीर चोटे आई स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में दिखाया लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।