खंडवा के बड़गांव भीला रोड़ पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कोचिंग से घर लौट रहे छात्र और छात्रा की स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों छात्र पुलिया से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं।