कोडरमा: ईद उल अजहा पर आफताब अली हैदर ने कोडरमा सदर अस्पताल में किया 59वां रक्तदान
ईद उल अजहा के मौके पर जहां लोग परंपरा अनुसार कुर्बानी दे रहे हैं, वहीं जलवाबाद निवासी एवं टीम जीरो झारखंड के संस्थापक आफताब अली हैदर उर्फ बंटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कोडरमा सदर अस्पताल में 59 वां रक्तदान गुरुवार को 12 बजे किया। उन्होंने बताया कि जिले में थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण रक्त की कमी बनी हुई है।