जमुआ: जमुआ लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; नकदी, मोबाइल और दो बाइक बरामद
Jamua, Giridih | May 15, 2026 गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र में दुकान सह मकान में हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को 3 बजे जमुआ थाना में प्रेस वार्ता की गई। बताया गया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि 12 मई की रात करीब 8 बजे जमुआ चौक थाना रोड स्थित बंशी साव की दुकान में दो अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे।