अकबरपुर: टिढ़वा निवासी बुजुर्ग की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
रुरा थाना क्षेत्र के टिढ़वा गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ गई।वहीं आनन फानन में परिजन उपचार हेतु मेडिकल कालेज अकबरपुर ले गए।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं परिजनों ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।