नरकटियागंज के ब्लौक रोड में एक महिला के घर में घुसकर उसे पीटने का मामला प्रकाश आया है। मामले में महिला अहिल्या सिंह ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें मुहल्ले के ही संजय कुमार सिंह और चंद्रकांत सिंह को आरोपित किया है। आरोप है कि महिला घर पर अकेली थी। उसी समय उक्त आरोपित उसके घर में घुसकर महिला की पिटाई किए।