सोमवार को हलसी प्रखंड के सभी 10 पंचायतों में अंचलाधिकारी संजीव कुमार राय की देखरेख में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। अपराह्न 5 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिविर में 189 पीएम किसान लाभुकों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) पंजीकरण किया गया। कृषि कर्मियों ने किसानों को प्रक्रिया समझाई और आवश्यक दस्तावेजों के साथ मौके पर ही रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया।