जमुआ: जमुआ थाना से 200 मीटर दूर चावल व्यवसायी से लूट, नकाबपोश बदमाश ₹50 हजार और सोने की चेन लेकर फरार
Jamua, Giridih | May 13, 2026 जमुआ थाना मंगलवार रात एक डकैती की वारदात हो गई। बुधवार सुबह 8 बजे पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। बताया गया कि जमुआ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने एक चावल व्यवसायी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार जमुआ निवासी बंशी साव अपने दुकान को बंद कर अंदर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने चावल खरीदने के बहाने दुकान खुलवाया।