मेहनगर: बिंद्राबाजार में आलमारी की फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, फैक्ट्री मालिक घायल, मची अफरा तफरी
आज़मगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार स्थित सम्राट इंडस्ट्रीज नामक आलमारी की फैक्ट्री में बुधवार को आग लग जाने के बाद तेज धमाका हुआ। जिसमें प्रतिष्ठान के मालिक संजय गुप्ता पुत्र स्व प्रेमचंद गुप्ता घायल हो गये। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक बिंद्रा बाजार में नहर के पास सम्राट इंडस्ट्रीज आलमारी की फैक्ट्री है जिसमें तेज धमाका हुआ।