सूरतगढ़: सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग फिर उठी, CM के नाम SDM को ज्ञापन दिया गया, पूर्ववर्ती सरकार के समझौते को लागू करने की अपील
सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग एक बार फिर दोहराई गई है। जिला बनाओ अभियान समिति के बैनर तले शुक्रवार दोपहर नागरिकों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री में नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूर्ववर्ती राज्य सरकार में संभागीय आयुक्त से हुए लिखित समझौते को लागू करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।