रतिया: रतिया में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, पुलिस ने कुछ घंटों में नाबालिग आरोपी किया गिरफ्तार
रतिया थाना सदर पुलिस ने 9 जुलाई को हुए कबड्डी खिलाड़ी अरमान की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को परिजनों सहित तफ्तीश में शामिल किया। हत्या में इस्तेमाल कैंची भी बरामद की गई। आरोपी को जल्द जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।