नानपारा: नानपारा विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, एसडीएम, सीओ सहित कई लोग हुए शामिल
नानपारा विधायक राम निवास वर्मा का जन्मोत्सव स्वास्तिक मैरिज लॉन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी और सीओ नानपारा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह, खंड विकास अधिकारी बलहा सुश्री अर्पण सैनी, शिवपुर खंड विकास अधिकारी, सभी ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, नेता रहे।