कुम्भराज: अंतिम संस्कार में आफत, झिरी पंचायत में चादर तानकर हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली ने खोली विकास के दावों की पोल
Kumbhraj, Guna | Jul 10, 2026 कुंभराज की ग्राम पंचायत झिरी में मुक्तिधाम की बदहाली ने विकास के दागों पर सवाल खड़े कर दिए। 10 जुलाई सुबह वायरल वीडियो में झिरी गांव के 60 वर्षीय घासीलाल गुर्जर का बीते रोज करंट से मौत होने पर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार किया। बदहाल मुक्तिधाम में चादर तानकर बरसते पानी में मुश्किल से अंतिम संस्कार किया। आरोप लगाया, मरम्मत की राशि खर्च कर दी सुविधा नहीं है।