बेहट: कोटडी रोड पर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
शाकंभरी परिक्षेत्र में कोटडी मार्ग पर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहले थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर सूबे सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर मामले की जांच पड़ताल मे जुट गए । मृतक की पहचान शिवम निवासी बिजनौर जिले के तौर पर हुई है