उदयपुर: अंबिकापुर कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की मांगे सुनी, संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
अंबिकापुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर विलास भोस्कर के निर्देश में अपर कलेक्टर सुनील नायक ने आमजनों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं मांगे और शिकायतें सुनी। जनदर्शन में राजस्व से संबंधित फौती नामांतरण भूमि बंटवारा सीमांकन राशन कार्ड सुधार वन भूमि स्वामित्व पेंशन स्वीकृति एवं अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं को प्रस्तुत किया।