एटा के अभिषेक कृष्ण दुबे को भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी
एटा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी द्वारा एटा निवासी श्री अभिषेक कृष्ण दुबे को पार्टी की प्रदेश टीम में प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर जनपद एटा के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है।
अभिषेक कृष्ण दुबे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वे भाजपा युवा मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं तथा उन्हें राजस्थान राज्य का सह-प्रभारी भी बनाया गया था !!
अभिषेक दुबे का संगठनात्मक एवं सामाजिक अनुभव बहुआयामी रहा है। उन्होंने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Telecom Department) में तकनीकी क्षेत्र में सेवाएं प्रदान की हैं। वे इंजीनियरि�