मंदसौर: ग्राम राणा खेड़ा में पाइपलाइन विवाद पर मारपीट और जेसीबी में आगजनी, अफजलपुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस
मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राणा खेड़ा में पाइपलाइन खुदाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया,27 मई रात हुई मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान सिंचाई परियोजना की जेसीबी में आग लगा दी गई,पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है,