जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी, 604 कॉलेज होंगे शामिल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। इसमें गाजीपुर और जौनपुर जिलों के 604 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।