कैराना: कैराना में नगरपालिका के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित
Kairana, Shamli | May 18, 2026 शासन द्वारा नगरपालिका परिषद कैराना के लिए आलोक चौहान एडवोकेट, श्रीपाल कश्यप, संजीव जैन, रोहताश सैनी व धर्मवीर वाल्मीकि को नामित सभासद मनोनीत किया गया था। सोमवार को नगर के शामली रोड स्थित एक मैरिज होम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के अलावा एमएलसी वीरेंद्र सिंह आदि पहुंचे।