सिमडेगा: 37 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36.995 किलोग्राम गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह 10 बजे एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि केलाघाघ डैम के पास छापेमारी में तीन आरोपी पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर एक अन्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दो बाइक, तीन मोबाइल और ₹4,000 भी बरामद किए हैं