जशपुर: जशपुर में 15 जून को बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच, जन्मजात हृदय रोग की पहचान और सर्जरी भी होगी मुफ्त
श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर द्वारा जिला अस्पताल जशपुर में 15 जून को सुबह 9 बजे से बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जन्मजात हृदय रोग से संबंधित जांच और परीक्षण किए जाएंगे। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से रविवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल के सीएसआर कार्यक्रम "धड़कन" के तहत जिला प्रशासन