कोंडागांव: कोंडागांव कालीबाड़ी में माँ काली-दुर्गा का अद्भुत मंचन, शिवभक्तों की अनोखी आस्था का प्रदर्शन
कोंडागांव शहर के कालीबाड़ी क्षेत्र में शिवभक्तों द्वारा माँ काली एवं माँ दुर्गा के रूपों का अद्वितीय मंचन किया जा रहा है, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। आज रविवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार उदयपुर (ओडिशा) से आए शिवभक्तों द्वारा चैत्र माह में 30 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन रात 8:30 बजे विशेष प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।