हुज़ूर: वक्फ बोर्ड के विरोध में सड़कों पर उतरी भगवा पार्टी, बोर्ड ऑफिस चौराहे से डीबी मॉल तक निकाली रैली
Huzur, Bhopal | Jun 12, 2026 वक्फ बोर्ड के विरोध में भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पाटी) ने शुक्रवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया।'वक्फ बोर्ड भारत छोड़ों' अभियान के तहत आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बोर्ड ऑफिस चौराहे से डीबी मॉल तक रैली निकाली गई। इसदौरान वक्फ बोर्ड की सांकेतिक अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी हुई।