जबलपुर: मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग में निकले धामन सांप और देवताल स्थित पान दुकान में घुसे गुहेरा को किया गया रेस्क्यू
मेडिकल कॉलेज एनाटॉमी विभाग के बरांडे में एक पांच फीट लंबा सांप तेजी कचरे के डस्टबिन में जा घुसा। वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मी ने सावधानी से डब्बे को ढंक दिया और सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इसी तरह देवताल में पान की दुकान में एक सवा फीट लंबा गुहेरा प्रवेश कर गया, जिसको रेस्क्यू किया ।