शाहबाद: हरैया पल पर आती-जाती महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया गया
पिहानी पुलिस ने शनिवार को दोपहर थाना क्षेत्र के हरैया पुल पर आती जाती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसआई मुकुट सिंह यादव के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उन्होंने पुलिस बल के साथ जाकर हरैया पुल से गुजरती महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा गांव निवासी युवक को गिरफ्तार किया।